Home » प्रदेश » एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ का गोगुंदा दौरा आज

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ का गोगुंदा दौरा आज

गोगुंदा – भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ गोगुंदा के दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे को लेकर राजस्थान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अपने प्रवास के दौरान जाखड़ धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, विनोद जाखड़ दोपहर 1 .50 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद का दोपहर 2. 45 बजे बाबा रामदेव जी मंदिर (नेशनल हाईवे-27, ढीकली) पर दर्शन और स्वागत होगा। दोपहर को गोगुंदा बस स्टैंड स्थित हॉस्पिटल के सामने स्वागत किया जाएगा। वही जाखड श्री जरगाजी जूना स्थान गुंदाली में आयोजित प्रथम पाटोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेगे।

गोगुंदा उपसरपंच एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लालकृष्ण सोनी ने बताया कि विनोद जाखड़ के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। गोगुंदा बस स्टैंड स्थित उनके प्रतिष्ठान पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें स्थानीय जनप्रनिधि और बड़ी संख्या में युवा छात्र नेता मौजूद रहेंगे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!