Home » प्रदेश » गोगुंदा ब्लॉक का 12वीं बोर्ड में दबदबा कला, वाणिज्य और कृषि में लहराया परचम

गोगुंदा ब्लॉक का 12वीं बोर्ड में दबदबा कला, वाणिज्य और कृषि में लहराया परचम

गोगुंदा – राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को घोषित किए गए 12वीं के परीक्षा परिणामों में गोगुंदा ब्लॉक के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। कला, वाणिज्य, विज्ञान और कृषि संकाय के परिणामों में ग्रामीण प्रतिभाओं ने अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है। ब्लॉक शिक्षा विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, क्षेत्र का परिणाम बेहद उत्साहजनक रहा है।

कला संकाय 99 प्रतिशत रहा ब्लॉक का परिणाम

गोगुंदा ब्लॉक के 34 विद्यालयों के 621 विद्यार्थियों ने कला संकाय की परीक्षा दी थी, जिनमें से 296 प्रथम श्रेणी और 260 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
जिसमें राउप्रावि मोडी से निराली पालीवाल ने 95.40 प्रतिशत के साथ ब्लॉक में अग्रणी रहीं। राउमावि मजावद पंकज कुमार सुथार ने 95 प्रतिशत, नेतल कुमारी गर्ग 92.40 प्रतिशत, राजकीय बालिका स्कूल गोगुंदा से दिव्या पुरोहित 93 प्रतिशत वहीं बगडुंदा राउप्रावि के कशीश लौहार 90.80 प्रतिशत और दुर्गा राठौड़ ने 90 प्रतिशत, राजकीय बालिका स्कूल गोगुंदा से दिव्या पुरोहित 93 प्रतिशत और राउप्रावि की रेणुका जोशी ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए।

विज्ञान संकाय कशीश पालीवाल ने रचा इतिहास

विज्ञान संकाय में ब्लॉक का कुल परिणाम 85.83 प्रतिशत रहा। इसमें महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (काछबा) की कशीश पालीवाल ने 94.2 प्रतिशत अंक हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विज्ञान वर्ग में कुल 50 में से 45 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

कृषि और वाणिज्य 100 प्रतिशत रहा परिणाम

इन दोनों संकायों में ब्लॉक का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो शिक्षा के स्तर में सुधार का बड़ा संकेत है।

कृषि विज्ञान में पीएम श्री विद्यालय गोगुंदा की इशिका झाला ने 83 प्रतिशत, कीर्ति चौहान ने 82.4 प्रतिशत और तेजल सिंह राठौड़ ने 78.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

वहीं वाणिज्य वर्ग इस संकाय में कुल 7 विद्यार्थी थे। पीएम श्री विद्यालय गोगुंदा के अखिलेश मोची ने 74.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

गोगुंदा सीबीईओ प्रेरणा नौसलिया ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों और बेटों ने विपरीत परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोगुंदा का मान बढ़ाया है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!