Home » प्रदेश » गोगुंदा में पीसीसी पर्यवेक्षकों के प्रभारियों का किया स्वागत

गोगुंदा में पीसीसी पर्यवेक्षकों के प्रभारियों का किया स्वागत

गोगुंदा – राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गोगुंदा, बडगांव, सायरा एवं देवला पंचायत समिति के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक मनीष राठी एवं दिनेश शर्मा रविवार को गोगुंदा पहुंचे। इस दौरान गोगुंदा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लालसिंह झाला और पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया ने मेवाडी साफा और कांग्रेस के उपरने से स्वागत किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुंदा (ए) के अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, (बी) ब्लॉक अध्यक्ष गुलाबसिंह राव, बडगांव मंडल अध्यक्ष गणपत शर्मा, गोगुंदा मंडल अध्यक्ष गोपी लाल पालीवाल, कपिल सिंह झाला, तिरोल के पूर्व सरपंच प्रतापसिंह राजपूत, तुलसी दास महाराज सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!