गोगुंदा – सोमवार को राजस्थान भील समाज विकास समिति एवं भीलु राणा सेवा समिति के नेतृत्व में भीलु राणा जयंती मनाई गई। इस दौरान भील समाज के लोगों ने राजतिलक स्थल पर स्थित भीलू राणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और समाज के लोगों ने भीलू राणा के शौर्य और साहस को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
इस दौरान भील समाज विकास समिति प्रदेश उपाध्यक्ष पप्पू राणा भील, भीलु राणा समिति अध्यक्ष पुष्पेंद्र भील, उपाध्यक्ष दिलीप गमेती, पूर्व सरपंच कालू लाल, मोतीलाल, पूर्व अध्यक्ष कालू लाल, अध्यक्ष भीमा लाल, उपाध्यक्ष लालू राम , गोगुंदा अध्यक्ष रूपलाल, उपाध्यक्ष अंबालाल, शंकर लाल, खयाली लाल, किशन लाल, प्रकाश लाल, शंकर लाल, हेमाराम, पन्नालाल सहित कई लोग मौजूद रहे।



