
गोगुंदा – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लालसिंह झाला ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार ने महंगाई बढ़ाने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिससे आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है।
झाला रविवार को गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र के जसवंतगढ़ स्थित घटा माता स्थान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक उद्योगपति को फायदा पहुंचाने के लिए गन्ने के रस से एथेनॉल पेट्रोल बना रही है, जिसके चलते दो महीने पहले 40 रुपये किलो मिलने वाली चीनी अब 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल सहित दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम डेढ़ से दो गुना तक बढ़ गए हैं। झाला ने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया ने कहा कि गोगुंदा विधानसभा की बड़गांव, गोगुंदा, सायरा एवं देवला पंचायत समितियों के चुनाव द्वितीय चरण में हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि पार्टी जिसे भी टिकट दे, सभी एकजुट होकर उसे जिताने में पूरी ताकत लगा दें।
वहीं, विधानसभा प्रभारी एवं राजस्थान बार काउंसिल के सदस्य एडवोकेट रतनसिंह राव ने कहा कि देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में युवाओं का झुकाव कांग्रेस की ओर तेजी से बढ़ा है और हमें पंचायती राज चुनाव में एकजुट रहकर जीत दर्ज करनी है।
200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता
बैठक के दौरान भाजपा को बड़ा झटका लगा। भाजपा के युवा नेता देवेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस में शामिल होने वालों में राहुल पालीवाल, एडवोकेट धर्मेश पालीवाल, एडवोकेट राजेंद्र तेली, प्रवीण जैन, कांतिलाल नागदा, कमलेश नागदा, पन सिंह, जालू राम गमेती, मांगू सिंह खरवड़ और माधु सिंह सुआवत प्रमुख हैं। पीसीसी महासचिव लालसिंह झाला और डॉ. मांगीलाल गरासिया ने नए सदस्यों को पगड़ी, माला व कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
बैठक में ब्लॉक कमेटी (ए) के अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, कांग्रेस कमेटी (बी) के अध्यक्ष गुलाब सिंह राव, बीसीआर सदस्य रतन सिंह राव, तेज सिंह चारण, देहात जिला उपाध्यक्ष नारायण पालीवाल, जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह झाला, करणी सेना प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन सिंह देवड़ा, पूर्व जिला परिषद सदस्य नाथूलाल मेघवाल, उपसरपंच लालकृष्ण सोनी, प्रभारी अरुण मिश्रा, युवराज सिंह बाघेला, विक्रम सिंह बारहठ, चेन सिंह चदाणा, , प्रहलाद सिंह झाला , मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी, गोपी लाल पालीवाल, नीकाराम गरासिया, चंपाराम गरासिया, जब्बर सिंह जोरमा, बरकत अली, पन्नालाल मेघवाल, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष योगेश पालीवाल, जनजाति ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल गमेती, लोगर लाल गमेती, उपाध्यक्ष प्रकाश भील, अनुसूची जाति ब्लॉक अध्यक्ष नारायण मेघवाल, पंचायती राज ब्लाक अध्यक्ष हरीसिंह मादरेचा, दिनेश नागदा सहित तथा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



