
ओगणा – अरावली निर्माण मजदूर सुरक्षा संघ शाखा ओगणा में मंगलवार को नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई। चुनाव में संगठन से जुड़े 74 मतदाताओं ने मतदान कर विभिन्न पदों के प्रत्याशियों के पक्ष में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
नई कार्यकारिणी में नारायण लाल अध्यक्ष, खुमाणी मेघवाल उपाध्यक्ष, लालूराम गरासिया महामंत्री, कन्हैयालाल परमार सचिव, अणदु गरासिया कोषाध्यक्ष और खुमानीलाल मेघवाल सह-कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
इसी तरह धर्मचंद गोखना संगठन मंत्री, तखत सिंह, निर्मला सांखला और भागचंद गरासिया कानून मंत्री, पन्नालाल वडेरा सामाजिक सुरक्षा मंत्री, वागाराम गमार स्वास्थ्य मंत्री, मावाराम गमार खेल युवा मंत्री, मेघराज और नानालाल वडेरा प्रचार-प्रसार मंत्री, वीनू बाई और मीना देवी सांस्कृतिक मंत्री तथा नाथूलाल डूंगरी और पुष्कर मेघवाल रोजगार मंत्री निर्वाचित हुए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों और श्रमिक हितों के प्रति प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि निर्माण श्रमिकों के श्रम अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, उचित मजदूरी, कार्यस्थल सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के लिए संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाकर निरंतर कार्य किया जाएगा।
चुनाव प्रक्रिया में संगठन से जुड़े श्रमिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित श्रमिकों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मांगी लाल गायरी, नाना लाल लहूर, गणिया कुंवर, नंद लाल, अम्बा लाल, शंतोष कुंवर, शुशीला, कैलाश कुंवर, वालूराम, पन्नालाल गमेती, प्रभुलाल कलासुआ, हाकर चंद सहित अन्य श्रमिक मौजूद रहे।



