Home » प्रदेश » वर्ल्ड वल्चर (गिद्ध) अवेरनेस डे पर बर्ड पार्क में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

वर्ल्ड वल्चर (गिद्ध) अवेरनेस डे पर बर्ड पार्क में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर – वन विभाग (वन्यजीव), डब्ल्यू डब्ल्यू एफ-इंडिया तथा ग्रीन पीपल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में वर्ल्ड वल्चर अवेरनेस डे-2026 के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन शनिवार को गुलाब बाग स्थित बर्ड पार्क में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक एवं सदस्य, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण राहुल भटनागर थे। कार्यक्रम का उद्देश्य वल्चर (गिद्ध) संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में वन्यजीव संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा। समारोह में उप वन संरक्षक (वन्यजीव), अनुराग कुमार भटनागर ने अतिथियों, अध्यापकों एवं विद्यार्थियों का कार्यक्रम में सहभागिता के लिए स्वागत एवं धन्यवाद किया।

इस अवसर पर भटनागर ने गिद्धों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की तथा विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सतीश कुमार शर्मा ने गिद्धों की विभिन्न प्रजातियों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गिद्धों की अनुपस्थिति से होने वाले संभावित नुकसान तथा भविष्य में पर्यावरण में होने वाले बदलावों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को बर्ड पार्क में मौजूद विभिन्न पक्षियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।
समापन समारोह में लगभग 180 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, वन विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों, डब्ल्यू डब्ल्यू एफ-इंडिया के स्वयंसेवकों, ग्रीन पीपल सोसाइटी के सदस्यों तथा अन्य आमंत्रित अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

समारोह के दौरान गिद्ध संरक्षण से संबंधित विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के 07 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं ओपन क्विज प्रतियोगिता में विजयी रहे तथा 06 विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, डब्ल्यू डब्ल्यू एफ-इंडिया के 03 स्वयंसेवकों को भी उत्कृष्ट सहयोग एवं योगदान के लिए प्रोत्साहित किया गया।
प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से 8वीं वर्ग में प्रथम स्थान दिव्यांश गोराना, द्वितीय स्थान गीतांजलि भुजड़ और तृतीय स्थान अफरोज ने प्राप्त किया। वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग में प्रथम स्थान डीप सिंह, द्वितीय स्थान पवित्रा यदुवंशी और, तृतीय स्थान ऋषभ गुप्ता ने प्राप्त किया। इसी प्रकार ओपन क्विज प्रतियोगिता कक्षा 6वीं से 8वीं वर्ग में प्रथम स्थान निलंजय, द्वितीय स्थान ईशिता वासने तथा तृतीय स्थान प्राजय राठौड़ ने प्राप्त किया। वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग में प्रथम स्थान सनकाशी गिधवानी, द्वितीय स्थान आदित्य नाहर तथा तृतीय स्थान माही नूर ने प्राप्त किया।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!