Home » प्रदेश » निर्दलीय खुशवंत शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी को दिया समर्थन

निर्दलीय खुशवंत शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी को दिया समर्थन

उदयपुर – नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 1 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर चुनाव चिन्ह प्राप्त कर चुके खुशवंत शर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार संजय शर्मा के समर्थन में चुनाव से हटने का निर्णय लिया है। उन्होंने पार्टी हित में कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की।

खुशवंत शर्मा वार्ड संख्या 1 स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और पीसीसी महासचिव लालसिंह झाला से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। पीसीसी महासचिव झाला ने पगड़ी एवं कांग्रेस का उपरना पहनाकर उनका स्वागत किया।

झाला ने खुशवंत शर्मा से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा को विजयी बनाने के लिए पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ काम करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में एकजुट होकर चुनाव अभियान को मजबूत करने की बात कही।

युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष रवि शर्मा, रिष्यंत ओझा और उमेश श्रीमाली ने भी निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन वापसी की अंतिम तिथि से पहले कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में नामांकन वापस लेने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर वार्ड में कांग्रेस की जीत के लिए प्रयास करेंगे।

वार्ड संख्या 1 में निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थन में आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरकर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष गुलाबसिंह राव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच जमनालाल शर्मा, सहकारी समिति अध्यक्ष घनश्याम त्रिवेदी, वार्ड 1 कांग्रेस प्रभारी भूपेश चौबीसा,भुवनेश व्यास, नरेंद्र सुथार,गणपत शर्मा, उमेश श्रीमाली, खुशवंत श्रीमाली, भावप्रकाश श्रीमाली, नरेन्द्र गुहिल, मोहन शर्मा, विनोद शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, पूंजीलाल, दुष्यंत शर्मा, मानकलाल,गेहरीलाल सुथार, चौथमल टॉक, पुष्पकांत शर्मा,योगेश सुथार आदि सेकंड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!