
बड़गांव – युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रवि शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दाखिल अपना नामांकन फॉर्म वापस ले लिया। नामांकन वापस लेने के बाद उन्होंने अब कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा के समर्थन में चुनाव प्रचार करने और पार्टी के पक्ष में सक्रिय रूप से कार्य करने की बात कही।
रवि शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य कांग्रेस संगठन को मजबूत करना और पार्टी की एकजुटता के साथ आगामी चुनाव में आगे बढ़ना है। उन्होंने संजय शर्मा के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प जताया।
बता दे कि वर्तमान में नगरीय निकाय के चुनाव होने जा रहें है और रवि शर्मा ने बडगावं के वार्ड नंबर 01 से प्रत्याक्षी के रूप में नामांकान दाखिल किया था। इस दौरान युवा कांग्रेस उदयपुर देहात के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बालू भील, दिनेश जोशी, अमृत मेघवाल, भूपेश चौबीसा और दश शर्मा मौजूद रहे।




