Home » प्रदेश » जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने दिए आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने दिए आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश

उदयपुर – नगर निगम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न निर्वाचन प्रकोष्ठों की तैयारियों एवं कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में कार्मिक, प्रशिक्षण, मतदान दल एवं सामग्री, ईवीएम-वीवीपैट, परिवहन, कानून एवं व्यवस्था, स्वीप, आदर्श आचार संहिता, मीडिया, नियंत्रण कक्ष, व्यय निगरानी तथा मतगणना प्रकोष्ठ सहित अन्य प्रकोष्ठों के कार्यों की जानकारी ली गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रकोष्ठों को आपसी समन्वय एवं बेहतर तालमेल के साथ समयबद्ध रूप से निर्वाचन कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रीतम कुमार, रिटर्निंग ऑफिसर अबुल सई कृष्ण सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सह-प्रभारी उपस्थित रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!