उदयपुर – राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ उदयपुर के यूनिट द स्कॉलर्स एरिना सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को प्रधानमंत्री शील्ड प्रतियोगिता कार्यक्रम के तहत स्काउट व गाइड के बाल-चरों और विद्यार्थियों के लिए गीतांजली हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम द्वारा नशा मुक्ति विषय पर कार्यशाला का आयोजित किया गया।
वरिष्ठ ट्रेनिंग काउंसलर एवं यूनिट लीडर डॉ भगवती लाल साहू ने बताया कि इस वर्ष द स्कॉलर्स एरिना सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा प्रधानमंत्री शील्ड प्रतियोगिता कार्यक्रम में भाग लिया जा रहा है।
जिसके तहत सोमवार को एकलिंगपुरा स्थित गीतांजलि हॉस्पिटल द्वारा स्काउट व गाइड के बाल – चरो के लिए नशा मुक्ति पर कार्यशाला आयोजित की गई। विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य डॉ लोकेश जैन और डॉ शर्मिला जैन द्वारा गीतांजलि हॉस्पिटल से आई डॉक्टर की टीम का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। डॉ साहू के नेतृत्व में पधारे हुए डॉक्टरों का गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया।
गीतांजलि डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल डॉ बालाजी मनोहर ने अपने उद्बोधन में कहां कि नशा नरक का द्वार है जो व्यक्तित्व नशा करता है वह आर्थिक दृष्टि से पिछड जाता है और उसका परिवार भी बिखर जाता है। डॉक्टर मृदुल टैंक ने स्काउट व गाइड के बाल -चरांे को नशे से होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ सर्व सिंह, डॉ श्रुति शर्मा, डॉ तरुण माली और श्री नितिन गोस्वामी आदि महानुभावों ने नशा मुक्ति के बारे में विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में डॉ माया त्रिवेदी, प्रियंका चित्तौड़ा, शीतल कोठारी, पंकज मिश्रा और विजय कोठारी आदि उपस्थित रहे।





