Home » प्रदेश » अतिरिक्त निदेशक पहुंचीं आदर्श आयुर्वेद औषधालय, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अतिरिक्त निदेशक पहुंचीं आदर्श आयुर्वेद औषधालय, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उदयपुर – आयुर्वेद विभाग अजमेर की अतिरिक्त निदेशक ज्योति ककवानी ने सोमवार को सिंधी बाजार स्थित राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने औषधालय में संचालित विभिन्न चिकित्सा एवं जनोपयोगी गतिविधियों का विस्तार से अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि अतिरिक्त निदेशक ने औषधालय में औषधि वितरण व्यवस्था, साफ-सफाई, पंचकर्म चिकित्सा शिविर, स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम एवं रिकॉर्ड कीपिंग का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पंचकर्म चिकित्सा शिविर की गतिविधियों को देखकर अतिरिक्त निदेशक अभिभूत हुई तथा निरंतर लगने वाले चिकित्सा शिविरो के सुव्यवस्थित संचालन की सराहना की। उन्होंने रोगियों को उपलब्ध कराई जा रही पंचकर्म चिकित्सा सेवाओं के संबंध में जानकारी भी ली।
अतिरिक्त निदेशक ने औषधालय में आयोजित किए जा रहे स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम की गतिविधियों की भी जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम के सुव्यवस्थित आयोजन एवं बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और रिकॉर्ड एवं दस्तावेजों के सुव्यवस्थित संधारण का अवलोकन करते हुए रिकॉर्ड कीपिंग की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने औषधि वितरण व्यवस्था एवं साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया और औषधालय परिसर में स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं से अभिभूत हुईं। निरीक्षण के दौरान औषधालय के चिकित्सक एवं समस्त कार्मिक उपस्थित रहे। एवं उनके कार्याे की सराहना की।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!