Home » प्रदेश » विसमा में हिम्मत सिंह और बरवाली में भूराराम बने कांग्रेस अध्यक्ष

विसमा में हिम्मत सिंह और बरवाली में भूराराम बने कांग्रेस अध्यक्ष

गोगुंदा – क्षेत्र की ग्राम पंचायत विसमा और बरवाली में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव प्रभारी रमेश सुथार की मौजूदगी में दोनों ग्राम पंचायतों में अध्यक्षों का मनोनीत किया गया।

ग्राम पंचायत विसमा में हिम्मत सिंह को अध्यक्ष तथा बरवाली में भूराराम को अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्षों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने और आगामी पंचायत चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता पप्पू गरासिया, चुन्नीलाल जोशी, गोपाल सिंह, हिम्मत सिंह, शंकर, प्रभुलाल, भूराराम, सोहन लोहार, भंवर मेघवाल, विजय सिंह राणावत, मानाराम और गुलाबचंद्र’’ सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!