गोगुंदा – क्षेत्र के भदेसर घाटी स्थित भेरुनाथ मंदिर परिसर में बुधवार को युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पंडित हितेश पालीवाल का जन्मदिन ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उल्लास के साथ मनाया। इस दौरान मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ए) अध्यक्ष रामसिंह चदाणा और गोगुंदा ग्राम पंचायत के निवर्तमान उपसरपंच लालकृष्ण सोनी, बार एसोसिएशन सचिव अरुण पालीवाल, के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में हितेश पालीवाल ने केक काटा। कार्यकर्ताओं ने उन्हें मेवाड़ी साफा पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान पालीवाल ने स्थानीय ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आगामी दिनों में क्षेत्र में 1000 पेड़-पौधे लगाने का संकल्प लिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने और उनकी देखभाल करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, स्वामी विवेकानंद संगठन अध्यक्ष दुर्गेश कुमार, पर्यावरण प्रकोष्ठ के देहात उपाध्यक्ष मांगीलाल गायरी, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के महासचिव हितेश माली, बार एसोसिएशन महासचिव एडवोकेट दुर्गाशंकर पालीवाल, ग्राम पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह, सुरेश लोहार, सुमेर सिंह राणावत, उदाराम (भोपाजी), हरिराम, लक्ष्मीनारायण, अर्जुनलाल, पुनाराम, वक्त राम, सुख सिंह, बाबू सिंह, मुकेश जैन, किशन मेघवाल, पुष्कर गर्ग, जीवाराम, रूप सिंह, गणेश मेघवाल, लोकेश पालीवाल, भगवती प्रसाद, सुरेश पालीवाल, चुन्नीलाल मेघवाल, खुमाण सिंह राजपूत, हमेर सिंह राजपूत गांव के वरिष्ठ राधेश्याम पालीवाल, भवानी गायरी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।



