गोगुंदा (Udaipur)– सोमवार को एनएच-27 पर खाखड़ी के समीप स्थित गोविंद पैलेस होटल में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ गोगुंदा के भाजपा मंडल संयोजक व पूर्व पंचायत समिति सदस्य डीसी मेघवाल का जन्मदिन मनाया। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली के मुख्य अतिथित्य में आयोजित जन्मदिन समारोह में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डीसी मेघवाल को केक खिलाया व मेवाड़ पगड़ी और उपरने ओढ़ाकर शुभकामनाएं दीं।
समारोह में निवर्तमान उपप्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, पूर्व उपप्रधान पप्पू राणा भील, सायरा के निवर्तमान प्रधान सवाराम गमेती, नांदेशमा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाणा, महामंत्री योगेंद्र सिंह राव, कोषाध्यक्ष गणेश देवड़ा, गोगुंदा मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, मीडिया प्रभारी सुरेश तेली, वरिष्ठ नेता दयालाल चौधरी, दादिया जीएसएस अध्यक्ष चंद्रेश गमेती, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप गमेती, चारभुजा मित्र मंडल के हरिश चौधरी, कमलेश तेली, अर्जुन सुथार, अंबा लाल गमेती, योगेश वेद, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष ललित सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मुकुल मेहता, लॉ कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एडवोकेट गौरव जैन, एडवोकेट अक्षत शर्मा, एडवोकेट सोहन डांगी, एडवोकेट सुरेंद्र सिंह, मेघवाल समाज के उपाध्यक्ष मुकेश मेघवाल, राम लाल मेघवाल, भंवर लाल मेघवाल, भूपेंद्र मेघवाल, बंशी मेघवाल, लक्ष्मण मेघवाल, प्रकाश मेघवाल, भगवत मेघवाल व शंभू मेघवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहें।



