Home » प्रदेश » उदयपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर हुआ आयोजित, विभिन्न रोगों की हुई जांचे

उदयपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर हुआ आयोजित, विभिन्न रोगों की हुई जांचे

उदयपुर – गुरूवार को जिले के टेकरी चौराहा स्थित श्री राज राजेश्वर महादेव मंदिर परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन ऊॅ बालाजी न्यूरो फिजियोथेरेपी क्लिनिक, श्री राजराजेश्वर महादेव सेवा समिति उदयपुर एवं कृष्णा सेवा संस्था उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयाजित हुआ।

शिविर संयोजक डॉ. जितेन्द्र मेघवाल ने बताया कि शिविर में विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के विशेषज्ञों ने मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन दिया। इस दौरान कंधे व घुटने के दर्द, त्वचा संबंधी समस्या, माइग्रेन, मांसपेशियों में दर्द, असंतुलन, कमर दर्द, सर्वाइकल, नसों का दर्द, फ्रैक्चर के बाद जकड़न, शुगर, सर्दी-जुकाम और सायटिका सहित विभिन्न समस्याओं की जांच की गई।

शिविर आयोजक ललित माली ने बताया कि शिविर में आयुर्वेद, न्यूरो फिजियोथेरेपी, होम्योपैथी, क्लिनिकल साइकोलॉजी, योग एवं ध्यान, वेलनेस तथा लैब जांच से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर के विशिष्ट अतिथि यज्ञ एवं योग विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र शर्मा, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त प्रदीप मेघवाल, कीर्ति सूद एवं अल्पेश रहे। इस अवसर पर डॉ. योगेश्वर चौबीसा, डॉ. मुकेश प्रजापत, न्यूरो फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. जितेन्द्र मेघवाल, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. ज्योति मेघवाल, वेलनेस कोच सुनीता तनवानी, डॉ. नीलम तिवारी एवं डॉ. तनय व्यास सहित विशेषज्ञ मौजूद रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!