उदयपुर – शहर के सूरजपोल स्थित कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को उदयपुर देहात महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई। बैठक की मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव एवं उदयपुर देहात प्रभारी कीर्ति कछावा रहीं, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भगवती डांगी ने की। बैठक में महिला कांग्रेस संगठन को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, संगठन विस्तार को गति देने तथा आगामी पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
संगठन महासचिव मीनाक्षी सुथार ने बताया कि बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और चुनावी तैयारियों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी कीर्ति कछावा ने महिला आरक्षण के अधिकारों को लेकर चलाए जा रहे अभियान से महिलाओं को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित सभी महिला कार्यकर्ताओं से अपने मोबाइल फोन के माध्यम से अभियान के निर्धारित नंबर 9133400200 पर कॉल कर सहभागिता दर्ज करवाई तथा अधिक से अधिक महिलाओं को इस अभियान से जोड़ने की अपील की।

वक्ताओं ने महिला कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने, कांग्रेस की नीतियों एवं जनकल्याणकारी विचारों को आमजन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों में महिला कांग्रेस की सक्रिय भूमिका संगठन को मजबूती प्रदान करेगी।
बैठक में राष्ट्रीय समन्वयक शांता प्रिंस, पूर्व जिला परिषद सदस्य कामिनी गुर्जर, संगठन महामंत्री मीनाक्षी सुथार, उपाध्यक्ष कुंदन कंवर, पुष्पा मीणा, रणजीता मेघवाल, महासचिव आबिदा शेख, मिथिलेश पगारिया, जिला परिषद सदस्य सविता मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष कमला परमार (खेरवाड़ा), शारदा देवी (कोटड़ा), यासमीन, आशा हुसैन, भावना सुथार सहित महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।



