Home » प्रदेश » घर में घुसकर मां-बेटी की हत्या, गले पर धारदार हथियार के निशान, नकदी व गहने गायब

घर में घुसकर मां-बेटी की हत्या, गले पर धारदार हथियार के निशान, नकदी व गहने गायब

उदयपुर – जिले के वल्लभनगर थाना क्षेत्र के गोटीपा पंचायत स्थित मुंडोल गांव में शनिवार सुबह हुए दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घर के भीतर मां और बेटी की खून से लथपथ लाशें मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रारंभिक जांच में लूटपाट की नीयत से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

मुकेश मेनारिया ने बताया कि मृतकाओं की पहचान अमरीबाई गाडरी (70) और उसकी बेटी लूंगा (35) के रूप में हुई है। दोनों के गले पर किसी भारी व धारदार हथियार से वार किए गए थे। घटना की जानकारी शनिवार सुबह करीब 11. 30 बजे उस समय हुई, जब ग्रामीण उनके घर पहुंचे और दोनों को खून से लथपथ अवस्था में पड़ा देखा।

उन्होने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की सहायता से घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य और फिंगरप्रिंट एकत्र किए गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर ने बताया कि अमरीबाई के पति का करीब सात वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। इसके बाद उनकी बेटी लूंगा मां की देखभाल के लिए उनके साथ ही रहती थी। दोनों खेती-बाड़ी कर गुजर-बसर करती थीं और घर में अकेली रहती थीं। उन्होने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतकाओं के गले और हाथों में पहने सोने-चांदी के गहने गायब हैं। घर के भीतर रखे अन्य जेवरात और नकदी भी नहीं मिले हैं। ऐसे में प्रथम दृष्टया मामला लूट के बाद दोहरी हत्या का माना जा रहा है।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!