गोगुंदा – मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने महामंत्री सुरेशी सोनी का 44वां जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें मेवाड़ी साफा और उपरना पहनाकर सम्मानित किया तथा जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी, प्रशासक कालूराम गमेती, कांशीराम मेघवाल, मोतीलाल गमेती, एडवोकेट हितेश आचार्य, पवन सोनी और अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





