Home » प्रदेश » सायरा पुलिस ने अवैध बजरी से भरा डंपर व ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, दो गिरफ्तार

सायरा पुलिस ने अवैध बजरी से भरा डंपर व ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, दो गिरफ्तार

सायरा – थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए एक डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी शैतानसिंह नाथावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने कोविया-ढिकोडा मार्ग पर अवैध रूप से बजरी का परिवहन कर रहे एक डंपर को रोककर जब्त किया। इस दौरान चालक दौलाराम पुत्र हमेराराम निवासी गाडलिया (बेकरियां) को गिरफ्तार किया गया।

वहीं दूसरी कार्रवाई नान्देशमा-तिरोल मार्ग पर की गई, जहां बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध बजरी का परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक कालूराम पुत्र चन्द्राराम निवासी बांसलिया को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान एएसआई राजेन्द्र सिंह, राम्भुसिंह, हेड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह, सुखाराम तथा कांस्टेबल हस्तीराम और निम्बाराम की अहम भूमिका रही।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!