Home » प्रदेश » सायरा पुलिस की कार्रवाई, 5 स्थायी वारंटी गिरफ्तार

सायरा पुलिस की कार्रवाई, 5 स्थायी वारंटी गिरफ्तार

सायरा – थाना पुलिस ने फरार स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाते हुए पांच स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के लंबित वारंटों का निस्तारण किया।

थानाधिकारी शैतानसिंह नाथावत के नेतृत्व में गठित अलग-अलग पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए केला की सेरी रावछ निवासी मन्ना पुत्र सकरा, कानजी का गुड़ा निवासी शंकरलाल पुत्र तुलसीराम, खिंचियों की वेरी निवासी चेनाराम पुत्र लच्छीराम, हायला निवासी सवाराम पुत्र मोहनलाल तथा बोरों वाली मादड़ी निवासी भैरूसिंह पुत्र देवीसिंह को गिरफ्तार किया।

कार्रवाई में हेड कांस्टेबल रामदयाल, नरेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल रूपाराम, निम्बाराम, धर्मेन्द्र और लोकेन्द्र सिंह की सक्रिय भूमिका रही।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!