Home » प्रदेश » परिवर्तनशील के तहत स्कूली बच्चों को किया नशे के प्रति जागरूक

परिवर्तनशील के तहत स्कूली बच्चों को किया नशे के प्रति जागरूक

उदयपुर – राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला एवं सेशन न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देेशों के क्रम में उदयपुर मुख्यालय एवं तालुकाओं पर पदस्थापित 36 न्यायिक अधिकारीगण पूर्व निर्धारित सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलो में पंहुचे। उन्होंने स्कूली बच्चों एवं स्टॉफ को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां प्रदान करते हुए नशे को ना हो, अपने सपनों को हॉ कहो, नशा कोई स्टाइल नहीः अपने मन, शरीर और भविष्य की रक्षा करो एवं कोर्ट वाली दीदी शिकायत पेटिका के बारे में जागरूक किया गया ।
एडीजे राहुल चौधरी ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा समस्त राजस्थान के विद्यालयो में परिवर्तनकारी मंगलवार, कानूनी साक्षरता और संवेदीकरण कार्यक्रम शुरू किया गया है, इसके तहत प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को स्कूली बच्चो को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां प्रदान करते हुए जागरूक किया जाएगा । माह जुलाई के तृतीय मंगलवार को जिले के चयनीत विद्यालयों में जागरूकता शिविर आयोजित किये गए। परिवर्तनकारी मंगलवार के तहत जिला एवं सैशन न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता द्वारा राकवुड हाई स्कूल में स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने एवं कोर्ट वाली दीदी शिकायत पेटिका के बारे में जानकारियां साझा की। इसके अलावा विद्यार्थियों को पोक्सो कानून, किशोर न्याय बालको का सरंक्षण अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता, नाल्सा हेल्पालाईन 15100, नाल्सा पोर्टल, नाल्सा एल.एस.यु.सी. योजना के बारे में जागरूक किया गया। राकवुड हाई स्कूल के डायरेक्टर दीपक शर्मा, प्रिंसिपल सी.बी.एस.ई अंजला शर्मा एवं केंब्रिज पिं्रसिपल वसुधा निलमणी द्वारा श्रीमान ज्ञान प्रकाश गुप्ता का आभार ज्ञापित किया।
इसी क्रम में सेक्टर न. 5 मिरेन्डा सीनियर सेकण्डरी स्कूल, में एडीजे राहुल चौधरी एडीजे द्वारा बच्चों को नशे के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर मिरेन्डा स्कूल के निदेशक डॉ दिलीप सिंह यादव एवं प्राचार्या मोना पालीवाल द्वारा एडीजे राहुल चौधरी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!