Home » प्रदेश » बाल्टी से पानी निकालते समय हुआ हादसा, कुएं में गिरने से बुजुर्ग की मौत

बाल्टी से पानी निकालते समय हुआ हादसा, कुएं में गिरने से बुजुर्ग की मौत

गोगुंदा – थाना क्षेत्र के भारोडी गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग किसान की कुएं में डूबने से मौत हो गई। किसान खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान प्यास लगने पर वह कुएं से पानी निकालने गया, लेकिन पैर फिसलने से सीधे कुएं में गिर गया और गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही गोगुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया और उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

गोगुंदा थाने के एएसआई विनेश कुमार ने बताया कि भारोडी निवासी राजसिंह पुत्र रूपसिंह राजपूत (75) गुरुवार को अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहे थे। काम के दौरान प्यास लगने पर वह खेत के पास स्थित कुएं से बाल्टी के जरिए पानी निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे कुएं में गिर गए। गहरे पानी में डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!