Home » प्रदेश » झाड़ोल में सीएम के संभावित दौरे की तैयारियों का जिला कलक्टर ने लिया जायजा

झाड़ोल में सीएम के संभावित दौरे की तैयारियों का जिला कलक्टर ने लिया जायजा

उदयपुर – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के झाड़ोल क्षेत्र के संभावित दौरे को लेकर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल बुधवार शाम झाड़ोल पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी कपिल कोठारी, पूर्व उप जिला प्रमुख एवं भाजपा के देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, भंवर सिंह पवार, शंकरलाल गायरी, विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह राजावत, तहसीलदार सीताराम बोलीवान सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। वहीं जिला कलेक्टर अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!