Home » प्रदेश » सायरा में राजीविका की 21 स्वयं सहायता समूहों को एचडीएफसी बैंक द्वारा 77 लाख का ऋण वितरण

सायरा में राजीविका की 21 स्वयं सहायता समूहों को एचडीएफसी बैंक द्वारा 77 लाख का ऋण वितरण

सायरा – बुधवार को ग्राम पंचायत सायरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के सायरा ब्लॉक की 21 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को एचडीएफसी बैंक के माध्यम से 77 लाख का क्रेडिट लिंकेज (ऋण) वितरित किया गया। इस ऋण से समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों का विस्तार करने तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनने में सहायता मिलेगी।

यह चेक वितरण कार्यक्रम राजीविका सायरा ब्लॉक की बीपीएम सपना के निर्देशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं लाभार्थी महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने में सायरा ब्लॉक स्टाफ की कमला एवं संगीता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को शिविर में लाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया गया। इसी क्रम में पात्र लाभार्थियों को जॉब कार्डों का हाथोंहाथ वितरण भी किया गया, जिससे उन्हें रोजगार संबंधी योजनाओं का तत्काल लाभ प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ऋण राशि का सदुपयोग कर स्वरोजगार, आजीविका संवर्धन एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने पर बल दिया गया।

कार्यक्रम में तहसीलदार सुरेश मेहता, विकास अधिकारी महीप सिंह , ग्राम पंचायत सचिव मोहनलाल, राजीविका गोगुंदा के बीपीएम आकाश शर्मा, एचडीएफसी बैंक शाखा प्रबंधक प्रिंस वर्गिस तथा अमर सिंह उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!