Home » प्रदेश » श्याम सिंह चारण को दी विदाई, प्रवीण सिंह राजपुरोहित ने संभाला गोगुंदा थाने का प्रभार

श्याम सिंह चारण को दी विदाई, प्रवीण सिंह राजपुरोहित ने संभाला गोगुंदा थाने का प्रभार

गोगुंदा – रविवार को गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण के बांसवाड़ा जिले के राजतालाब थाने में स्थानांतरण होने पर थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए मेवाड़ी साफा पहनाकर एवं महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी।

विदाई समारोह से पहले ग्रामीणों ने थानाधिकारी श्याम सिंह चारण को घोड़े पर बैठाकर थाना परिसर से महाराणा प्रताप सर्कल तक पारंपरिक बिंदौली निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत करते हुए भावनात्मक विदाई दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्याम सिंह चारण ने कहा कि गोगुंदा थाना क्षेत्र में अपने कार्यकाल के दौरान अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पूरी टीम ने समर्पित होकर कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल की दो बड़ी घटनाएं हमेशा याद रहेंगी। पहली, सेमटाल गांव में शंकरलाल पर हुए चाकूबाजी के मामले का सफल खुलासा और दूसरी, एक बुजुर्ग महिला के अपहरण प्रकरण में लगातार प्रयास कर आरोपियों तक पहुंचना। उन्होंने इन दोनों मामलों में पूरी थाना टीम के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि टीमवर्क के कारण ही सफलता मिल सकी।

इस अवसर पर एएसआई बाबूलाल के कुराबड़, लोगरलाल के जामरकोटड़ा तथा हेड कांस्टेबल जालम सिंह के प्रतापनगर स्थानांतरण होने पर भी उनका सम्मान कर विदाई दी गई।

वहीं गोगुंदा थाने के नए थानाधिकारी के रूप में प्रवीण सिंह राजपुरोहित ने पदभार ग्रहण किया। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत करते हुए नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने की उम्मीद जताई।

समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी, एडवोकेट धर्मेश पालीवाल, हितेश आचार्य, अरुण पालीवाल, राजेश तेली, दुगेश मेघवाल, वार्डपंच कमलेश तेली, देवेंद्र पालीवाल, मजावड़ी के पूर्व सरपंच कपिलदेव पालीवाल, ओमसिंह चौहान, चेनसिंह चदाणा, थाना स्टाफ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!