Home » प्रदेश » डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया वृक्षारोपण

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया वृक्षारोपण

गोगुंदा – सोमवार को क्षेत्र के दादिया गांव एवं खाखड़ी तालाब के समीप डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर नान्देशमा मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाणा के नेतृत्व में पुष्पांजलि एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रताप लाल गमेती ने कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया। वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान और उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी, मंडल प्रभारी दयालाल चौधरी, गणेश देवड़ा, प्रशासक पुष्पेंद्र कुमार गमेती, गणेश तेली, हीरालाल, भूपेन्द्र मेघवाल सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!