Home » प्रदेश » दीपक पालीवाल बने कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के गोगुंदा विधानसभा अध्यक्ष

दीपक पालीवाल बने कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के गोगुंदा विधानसभा अध्यक्ष

गोगुंदा – राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुशील पारीक के निर्देशानुसार उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी (पर्यावरण प्रकोष्ठ) के जिलाध्यक्ष योगेश पुष्करणा ने संगठन का विस्तार करते हुए दीपक पालीवाल को गोगुंदा विधानसभा पर्यावरण प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें तत्काल प्रभाव से संगठनात्मक दायित्व सौंपा गया।

जिलाध्यक्ष योगेश पुष्करणा ने बताया कि दीपक पालीवाल के संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि पालीवाल कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और संगठन विस्तार के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष दीपक पालीवाल ने प्रदेश नेतृत्व, जिलाध्यक्ष योगेश पुष्करणा, जिला उपाध्यक्ष नारायण पालीवाल, हेमंत श्रीमाली, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालू भील, गोगुंदा युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शक्ति सिंह झाला सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!