गोगुंदा – रविवार को क्षेत्र के ओबरा गांव में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के आयोजन को लेकर मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जयंती समारोह की तैयारियों एवं विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक प्रताप लाल गमेती एवं प्रवासी प्रभारी दया लाल चौधरी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान महामंत्री भंवर सिंह, रावमादड़ा उपसरपंच योगेंद्र सिंह राव, कमलेश पालीवाल, उपाध्यक्ष केशु लाल रावत, झाड़ोली प्रशासक पदमाराम पुष्कर कुमार, जमनालाल, गणेश देवड़ा, रमेश पालीवाल, कालू लाल टेलर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





