Home » प्रदेश » चारागाह भूमि पर अवैध खनन का आरोप, ग्राम पंचायत ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

चारागाह भूमि पर अवैध खनन का आरोप, ग्राम पंचायत ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

गोगुंदा – शुक्रवार को ग्राम पंचायत गोगुंदा ने क्षेत्र की चारागाह भूमि पर कथित अवैध खनन का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को उपखंड अधिकारी जगदीश सिंह आशिया को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासक कालूराम गमेती ने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र के दादिया रोड स्थित महुड़ी कादर चारागाह भूमि पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा खनन कार्य किया जा रहा है। उन्होने बताया कि संबंधित व्यक्तियों ने ग्राम पंचायत से किसी प्रकार की अनुमति या स्वीकृति प्राप्त नहीं की है। ऐसे में चारागाह भूमि पर हो रही गतिविधियां नियमों के विरुद्ध हैं। ज्ञापन के माध्यम से ग्राम पंचायत ने अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने, मौके का निरीक्षण कराने तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

एसडीएम जगदीश सिंह आशिया ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से मौके का मुआयना कराया जाएगा और जांच के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!