Home » प्रदेश » मदन सिंह देवड़ा बने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के मीडिया प्रभारी

मदन सिंह देवड़ा बने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के मीडिया प्रभारी

गोगुंदा – क्षेत्र के वजाजी का वास (मादा) निवासी मदन सिंह देवड़ा को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संगठनात्मक विस्तार के तहत मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत की सहमति से की गई।

मदन सिंह देवड़ा की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर गोगुंदा विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़, प्रभारी किशन सिंह, तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह मोजावत तथा तहसील प्रभारी निर्भय सिंह देवड़ा ने विश्वास जताया कि वे संगठन की नीतियों एवं गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!