
उदयपुर – हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य, उदयपुर संभाग तथा जय हिन्द कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट एंड लाइब्रेरी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
कैम्प संयोजक प्रदीप मेघवाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं विभिन्न चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।
कैम्प आयोजक डॉ. जितेन्द्र मेघवाल ने बताया कि शिविर में आयुर्वेद, न्यूरो फिजियोथेरेपी, पैथोलॉजी लैब जांच, योग एवं मेडिटेशन, मनोवैज्ञानिक परामर्श तथा फार्मेसी संबंधी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही आंखों में निःशुल्क आई ड्रॉप डाली जाएगी तथा इलेक्ट्रो मैग्नेटिक बॉडी एनालाइजर मशीन के माध्यम से पूरे शरीर की जांच भी की जाएगी।
कैम्प व्यवस्थापक कालू लाल मेघवाल ने बताया कि शिविर जय हिन्द कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट एंड लाइब्रेरी, एनएच-8, तिरंगा हाउस, सुखेर घाटी, बेदला लिंक रोड, सुखेर, उदयपुर में आयोजित होगा। वहीं शिविर का सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक जारी रहेगा।
शिविर में विशेषज्ञों के रूप में डॉ. एस. के. शाक्य (आयुर्वेद), डॉ. जितेन्द्र मेघवाल (न्यूरो फिजियोथेरेपिस्ट), रिया जैन (पैथकाइंड लैब), ललिता वर्मा (योग एवं मेडिटेशन), डॉ. ज्योति मेघवाल (मनोवैज्ञानिक) तथा डॉ. रथीन्द्र विश्वास (टोटल केयर फार्मेसी) अपनी सेवाएं देंगे। आयोजकों ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





