Home » प्रदेश » पूर्व सीएम गहलोत का गोगुंदा में हुआ स्वागत, कार्यकर्ताओं ने सौंपी जनसमस्याओं की जानकारी

पूर्व सीएम गहलोत का गोगुंदा में हुआ स्वागत, कार्यकर्ताओं ने सौंपी जनसमस्याओं की जानकारी

गोगुंदा – रविवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उदयपुर से जालौर दौरे पर रवाना हुए। इस दौरान एनएच -27 पर गोगुंदा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया।

धोली घाटी के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी महासचिव लाल सिंह झाला के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री का मेवाड़ी साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया तथा महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट की। इस अवसर पर डॉ. मांगीलाल गरासिया, फुटबॉल संघ अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह झाला, निवर्तमान उपसरपंच लालकृष्ण सोनी, निर्भय सिंह देवड़ा, देवेंद्र पालीवाल, ओमप्रकाश जोशी, प्रहलाद सिंह झाला, दिनेश मेहता, हितेश पालीवाल, हितेश माली सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं एनएच-27 पर स्थित राज होटल के समीप कांग्रेस देहात जिला उपाध्यक्ष नारायण पालीवाल एवं युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालू भील के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाए तथा उन्हें केसरिया दुपट्टा और मेवाड़ी साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों की स्थिति एवं आमजन की अपेक्षाओं से भी पूर्व मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं रोजगार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस पर गहलोत ने गंभीरता से चर्चा करते हुए कांग्रेस की जनहितकारी सोच और योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह झाड़ावत, प्रदेश महासचिव सुरेश सुथार एवं लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीणा, जिला उपाध्यक्ष हेमंत श्रीमाली, युवा कांग्रेस गोगुंदा विधानसभा अध्यक्ष शक्ति सिंह झाला, भूताला सरपंच मोहन सिंह, युवा कांग्रेस जिला महासचिव दिनेश जोशी, विधानसभा उपाध्यक्ष दीपक पालीवाल, पंचायत समिति सदस्य दीपक गमेती, कैलाश गमेती, अशोक जोशी, हितेश पालीवाल (मोंटू), कूकाराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!