
गोगुंदा – कस्बें में बुधवर को महाराणा प्रताप राजतिलक सेवा समिति के तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती राजतिलक स्थली पर उत्साह के साथ मनाई जाएगी।
राजतिलक सेवा समिति के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह झाला ने बताया कि समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों का बड़गांव, लोयरा, थूर, कविता, ईसवाल, भादवीगुड़ा एवं धोली घाटी सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि धोली घाटी से शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जो गोगुंदा बाईपास पहुंचकर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेगी। इसके बाद शोभायात्रा राजतिलक स्थली पहुंचेगी, जहां भीलू राणा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।
वही कार्यक्रम के तहत महादेवजी की बावड़ी पर महाराणा प्रताप की पूजा-अर्चना के बाद विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जनसभा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लालसिंह झाला, पूर्व सांसद एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा सहित संभाग के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
इधर महाराणा प्रताप जयंती समारोह में भाग लेने के लिए उदयपुर पहुंचे राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी का मंगलवार को डबोक हवाई अड्डे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लालसिंह झाला, पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष मध्य प्रदेश नागदा, ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह चदाणा सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





