
गोगुंदा – शनिवार को चुनाव अधिकारी चन्द्रशेखर परमार की निगरानी जिला फुटबॉल संघ उदयपुर के चुनाव शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। वही कार्यकताओं ने पदाधिकारियों ने उपरणा और मेवाडी साफा पहनाकर शुभकामनाएं दी।
बता दे कि चुनाव में अध्यक्ष पद पर अभिमन्यु सिंह झाला, सचिव पद पर शकील अहमद तथा कोषाध्यक्ष पद पर दिलीप सिंह शेखावत निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर सुनील रोजर्स, सी.टी. प्रेमनाथ एवं शराफत खान का चयन किया गया। वहीं संयुक्त सचिव पद पर नरेंद्र सोनी, आबिद हुसैन, महेंद्र पाल सिंह और फारुख खान पठान निर्वाचित हुए।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जनक सिंह, अब्दुल रशीद खान, फिरोज खान पठान, त्रिलोक नाथ चौहान, श्याम कुमार, ईरशाद खान तथा नितिन प्रताप सिंह राणावत को चुना गया है ।
वही कार्यकताओं ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए जिले में फुटबॉल खेल के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
इस दौरान जिला फुटबॉल संघ के संरक्षक लाल सिंह झाला, पूर्व सचिव राधेश्याम शर्मा, राज्य क्रीड़ा परिषद के पर्यवेक्षक शकील हुसैन एवं राजस्थान फुटबॉल संघ के पर्यवेक्षक हरीराम विश्नोई सहित कई लोग मौजूद रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





