Home » प्रदेश » निर्जला एकादशी पर 5000 तुलसी पौधों का निःशुल्क किया वितरण

निर्जला एकादशी पर 5000 तुलसी पौधों का निःशुल्क किया वितरण

उदयपुर – चांदपोल सेवा समिति एवं रामकृष्ण दल के संयुक्त तत्वावधान में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर 25 जून को जाड़ा गणेशजी का चौक, चांदपोल में 5000 तुलसी पौधों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को संरक्षक पवन कुमावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।

समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमावत ने बताया कि यह सेवा कार्य पिछले 16 वर्षों से निरंतर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तुलसी का भारतीय संस्कृति, आयुर्वेद और सनातन परंपरा में विशेष महत्व है। घर-आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से वातावरण शुद्ध रहता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच तुलसी का पौधा जनस्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम बन सकता है। निर्जला एकादशी जैसे पुण्य पर्व पर तुलसी वितरण का उद्देश्य प्रत्येक परिवार को प्रकृति, स्वास्थ्य और धर्म से जोड़ना है।

कार्यक्रम व्यवस्थापक पंकज अजमेरा ने बताया कि 5000 तुलसी पौधों की व्यवस्था के लिए दो माह पूर्व ही नर्सरी में बुकिंग करवा दी गई थी। समिति का प्रयास है कि अधिक से अधिक परिवारों तक तुलसी के पौधे पहुंचें, जिससे हर घर में हरियाली, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचे।

बैठक में रोहित चौबीसा, दीपक अजमेरा, एडवोकेट भारत कुमावत, पिनाकिन दवे, निखिल पुरोहित, जितेंद्र सिंह गहलोत, भरत कुमावत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!