Home » प्रदेश » नेशनल हाईवे 27 पर हादसे के बाद धधकी बोलेरो, कार में मिला जला हुआ शव

नेशनल हाईवे 27 पर हादसे के बाद धधकी बोलेरो, कार में मिला जला हुआ शव

         गोगुंदा 01. हादसे में जलकर खाक हुई कार।

गोगुंदा – रविवार को नेशनल हाईवे-27 पर एक दर्दनाक हादसे में बोलेरो कार में आग लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार पिंडवाड़ा से उदयपुर की ओर जा रही एक बोलेरो कार भादवी गुड़ा के समीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के बाद वाहन में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में जलकर राख हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था।

थानाधिकारी चारण ने बताया कि कार के भीतर एक व्यक्ति का शव मिला है जो आग में पूरी तरह झुलस गया। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। उन्होने कहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही वाहन में आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।

इधर मौके पर पहुंचे हाईवे एंबुलेंस के ईएमटी हरिश मेघवाल एवं पायलट दीपक पुरोहित ने अज्ञात शव को गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

वहीं हाईवे पेट्रोलिंग टीम के भगवत सिंह झाला भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाया और हाईवे पर लगे जाम को सुचारू कराया गया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!