
गोगुंदा – कस्बे के बाईपास चौराहे के समीप शुक्रवार को विनायक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं फार्मेसी का शुभारंभ हुआ। इस नए चिकित्सा केंद्र के खुलने से क्षेत्र के लोगों को अब गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं दौड़ना पड़ेगा।
अस्पताल के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता श्री 1008 महामंडलेश्वर ईश्वरानंद गिरी मेवाड़ ने की। उन्होंने संस्थान को जनसेवा का माध्यम बनाने का आशीर्वाद देते हुए चिकित्सा क्षेत्र में नैतिकता बनाए रखने पर बल दिया।
हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. रेखा गरासिया ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा का अभाव होने और विशेषकर महिलाओं के अशिक्षित होने के कारण लोग स्वास्थ्य समस्याओं के लिए अक्सर अंधविश्वास का सहारा लेते हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है। विनायक हॉस्पिटल का उद्देश्य इस सोच को बदलना और समय पर सटीक उपचार प्रदान करना है।
डॉ. रेखा गरासिया ने बताया कि हॉस्पिटल विशेष तौर पर स्त्री एवं प्रसूति रोग, जनरल मेडिसिन और जनरल सर्जरी, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ , बाल रोग विशेषज्ञ सहित सोनोग्राफी एवं आधुनिक डायग्नोस्टिक सेवाएं दी जाएगी।
डॉ. रेखा ने कहा कि मरीजों की देखभाल के लिए अस्पताल में डॉ. लीला चौबीसा, डॉ. विकास माली, डॉ. संजय पटेल और डॉ. जितेंद्र कुमार जैसे अनुभवी चिकित्सकों की टीम हर समय उपलब्ध रहेगी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





