Home » प्रदेश » मामूली विवाद के बाद पति पर कुल्हाड़ी से वार, पत्नी ने फंदे पर लटककर दी जान

मामूली विवाद के बाद पति पर कुल्हाड़ी से वार, पत्नी ने फंदे पर लटककर दी जान

गोगुंदा – थाना क्षेत्र के मजावड़ी गांव में गुरुवार की रात एक दंपति के बीच हुई मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर पत्नी ने पति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया और बाद में उसे मृत समझकर खुद भी फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार मजावड़ी गांव की भील बस्ती निवासी उमेश गमेती (24) और उसकी पत्नी दुर्गा गमेती (21) गुरुवार रात एक भजन संध्या कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम से घर लौटने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। विवाद इतना उग्र हो गया कि दुर्गा ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और उमेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में उमेश बुरी तरह घायल हो गया और लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

ग्रामीणों ने बताया कि पति को खून से लथपथ हालत में गिरता देख दुर्गा को लगा कि उसकी मृत्यु हो गई है। इसी डर के चलते उसने कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगाया और अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
घटना की भनक लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उमेश को तड़पता देख उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उमेश की हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है।

शुक्रवार दोपहर गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को फंदे से उतरवाकर मोर्चरी में रखवाया है। थानाधिकारी ने बताया कि शनिवार को परिजनों की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!