गोगुंदा – क्षेत्र के थूर गांव में आयोजित पांच दिवसीय सिद्धि विनायक मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
महोत्सव के तहत गुरुवार को एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसिद्ध कलाकार छोटू सिंह रावला, मधुबाला राव और महावीर साखलां ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। देर रात तक चले भजनों पर भक्त झूमते नजर आए।
आयोजनकर्ता नारायण डांगी ने बताया कि पांच दिवसीय यह महोत्सव सूरजकुंड के बावजी अवधेशानंद महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। बावजी के मार्गदर्शन में ही सिद्धि विनायक भगवान की मूर्ति स्थापना, हवन-यज्ञ और कलश स्थापना की विधियां पूर्ण की गईं।
इस दौरान मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया , मेवाड़ राज परिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ,सहकारिता मंत्री गौतम दक, कांग्रेस कमेटी के महासचिव लाल सिंह झाला, पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया, भाजपा देहात अध्यक्ष पुष्कर तेली , विधायक प्रताप गमेती सहित राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





