Home » प्रदेश » अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का पीला पंजा, भारी पुलिस जाप्ते के बीच हटा अतिक्रमण

अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का पीला पंजा, भारी पुलिस जाप्ते के बीच हटा अतिक्रमण

गोगुंदा – कस्बे में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। गुरुवार को उपखंड प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कस्बे के बीचों-बीच स्थित प्राइमपुरी क्षेत्र में अवैध रूप से किए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार विकास अधिकारी ने एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया था कि ग्राम पंचायत गोगुंदा के अंतर्गत आने वाले छोटी प्राइमपुरी क्षेत्र में दुर्गेश गामेटा पुत्र कन्हैयालाल गामेटा द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर सेप्टिक टैंक का निर्माण किया गया था। ग्राम पंचायत द्वारा इस अतिक्रमण को हटाने के लिए 7 मई को सुबह 11 बजे का समय निर्धारित किया गया था।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मौके पर किसी भी प्रकार के विरोध या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति को देखते हुए ग्राम विकास अधिकारी भारत भूर्षण, प्रशासक कालूराम गमेती, थानाधिकारी श्याम सिंह चारण, कांस्टेबल सत्यनारायण, जालम सिंह सहित महिला कांस्टेबल मौजूद रहें।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!