Home » प्रदेश » 63 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई जनसुनवाई , मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान

63 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई जनसुनवाई , मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान

गोगुंदा – गुरुवार को उपखंड की 63 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई और सम्पर्क अभियान का आयोजन किया गया। अटल सेवा केंद्रों पर आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी शिकायतों का पंजीकरण कराया।

जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक ग्राम पंचायत पर एक प्रभारी नियुक्त किया गया, वहीं सघन निरीक्षण के लिए दो-दो पंचायतों पर एक ब्लॉक स्तरीय अधिकारी को कमान सौंपी गई। शिविरों में बिजली, पानी, सड़क, पेंशन, पालनहार योजना, किसान सम्मान निधि, खाद्य सुरक्षा और अतिक्रमण जैसे गंभीर मुद्दों से जुड़े परिवाद प्राप्त हुए।

इस दौरान उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे ने विसमा, सेमड़ और जेमली ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्राप्त परिवादों का अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि परिवादों का निस्तारण अविलंब किया जाए ताकि परिवादी को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।

इस दौरान ग्राम पंचायत जेमली में सायरा तहसीलदार सुरेश मेहता और विकास अधिकारी महिप सिंह सहित अन्य विभागों के कार्मिक मौजूद रहे। जिन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

वहीं ग्राम पंचायत वीरपुरा में गोगुंदा तहसीलदार प्रवीण कुमार सैनी की मौजूदगी में जनसुनवाई हुई, जिसमें कुल 16 परिवाद दर्ज किए गए। जनसुनवाई के दौरान प्रभारी अधिकारियों ने मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को फाइलों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। प्रशासन का मुख्य फोकस इस बात पर रहा कि पेंशन और खाद्य सुरक्षा जैसी कल्याणकारी योजनाओं से कोई भी वंचित न रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के समाधान में कोताही बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!