
गोगुंदा – गुरूवार को ब्लॉक में शैक्षणिक उन्नयन और राजकीय विद्यालयों के सर्वांगीण विकास के दृढ़ संकल्प को लेकर दो दिवसीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक संस्था प्रधान वाकपीठ संगोष्ठी (2026-27) का शुभारंभ हुआ। आयोजित इस समागम में ब्लॉक के सैंकड़ों शिक्षाविदों ने हिस्सा लेकर नवाचारों का संकल्प लिया।
वहीं वाकपीठ का संगम आज भी जारी रहेगा जिसमें शाला दर्पण और वित्तीय नियमों पर चर्चा के साथ वाकपीठ कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न होंगे, जिसके पश्चात दो दिवसीय समागम का औपचारिक समापन किया जाएगा।
इस दौरान समारोह की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रेरणा नोसालिया ने की वहीं मुख्य अतिथि एसीबीईओ कपिल देव श्रीमाली ,राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात शिक्षाविद् दुर्गाराम मुवाल , ़धर्म जागरण प्रांतीय सयोजक एवं जिला साक्षरता अधिकारी महिपाल सिंह राठौड, प्रदेश अध्यक्ष, पंचायत राज माध्यमिक शिक्षा
शेर सिंह चौहान, संस्था प्रधान वाकपीठ (प्रा. एवं उ. प्रा.) अध्यक्ष टेकचंद माली, शारीरिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष मदन लाल सुथार, पंचायत राज माध्यमिक शिक्षा उपाध्यक्ष नवीन व्यास, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उपशाखा अध्यक्ष भवानी शंकर पालीवाल सहित कई लोग मौजूद रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





