गोगुंदा – थाना पुलिस ने घटा माता मंदिर में हुई चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। पुलिस ने तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी की गई भारी भरकम घंटियां और वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन भी जब्त कर हैं।
थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी सहयोग से सुराग जुटाते हुए राजसमंद और उदयपुर के अलग-अलग इलाकों से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें राजसमंद निवासी सोहनलाल, इन्द्रलाल, निचला खेत केलवाडा निवासी चुनाराम, इन्द्ररलाल सहित उदयपुर से दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया हैं।
थानाधिकारी ने बताया कि सोमवार को जसवतंगढ़ निवासी देवीलाल पालीवाल ने मामला दर्ज कराया था। जिसमें 4 मई की रात अज्ञात चोरों ने नेशनल हाईवे 27 के पास स्थित घटा माता मंदिर से करीब 36 किलो वजन के दो बड़े घंटे, पीतल के 19 छोटे घंटे और माता जी की श्रृंगार सामग्री चोरी करने की जानकारी दी थी।
गठित टीम में एएसआई विनेश कुमार, योगेश्वर सिंह , हैड कांस्टेबल लोगरलाल , बलवन्त सिंह, कांस्टेबल अजीत सिंह , प्रदीप कुमार ,सत्यनारायण , रामस्वरूप , दिपेन्द्र , प्रताप सिंह सहित कुलदीप सिंह शामिल थे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





