
गोगुंदा – सोमवार को नेशनल हाईवे-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ । भीलों का बेदला के समीप पैसिफिक हॉस्पिटल के ठीक सामने एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक डंपर के नीचे जा फंसी और घायल युवक सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
जानकारी के अनुसार डंपर की गति काफी अधिक थी जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर के बाद बाइक डंपर के अगले हिस्से में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। सूचना मिलते ही सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, डंपर के नीचे फंसी बाइक को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु कराया गया।
मामले को लेकर सुखेर पुलिस ने बताया कि डंपर को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





