Home » प्रदेश » गोगुंदा, सायरा में श्रमिकों का शक्ति प्रदर्शन 1000 रुपये दिहाड़ी और मनरेगा सुधार की मांग, सौपे ज्ञापन

गोगुंदा, सायरा में श्रमिकों का शक्ति प्रदर्शन 1000 रुपये दिहाड़ी और मनरेगा सुधार की मांग, सौपे ज्ञापन

गोगुंदा – शुक्रवार को अरावली निर्माण मजदूर सुरक्षा संघ के नेतृत्व में क्षेत्र के श्रमिकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे को ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन में श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि और बैंकिंग सेवाओं को सुलभ बनाया जाएं। राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की जटिल पंजीकरण प्रक्रिया को सरल किया जाएं। क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, राशन वितरण और जर्जर सड़कों की मरम्मत सहित अग्निशमन केंद्र की स्थापना और रसोई गैस की नियमित आपूर्ति करने की मांग की हैं।
संघ के संभाग उपाध्यक्ष तखत सिंह ने कहा कि आज हम जो 8 घंटे का कार्य दिवस और न्यूनतम श्रम अधिकार देख रहे हैं, वह दुनिया भर के करोड़ों मजदूरों के लंबे बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह दिन केवल उत्सव का नहीं, बल्कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्प लेने का है।

भेरू लाल ने कहा कि वर्तमान मजदूरी दर में एक परिवार का गुजर-बसर करना असंभव हो गया है। उन्होंने मांग उठाई कि श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी 1,000 रुपये प्रतिदिन निर्धारित की जाए।

वहीं उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे ने कहा कि श्रमिक वर्ग देश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों को राज्य सरकार और उच्च स्तर तक भेजा जाएगा। साथ ही, उन्होंने संबंधित विभागों की बैठक लेकर नियमित फॉलोअप करने का आश्वासन भी दिया।

वहीं दूसरी ओर सायरा में 300 से अधिक श्रमिकों ने विशाल रैली निकाली और तहसीलदार सुरेश मेहता को ज्ञापन सौंपा। रैली के दौरान श्रमिकों ने अपने अधिकारों और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर जमकर नारेबाजी की।

रैली को संबोधित करते हुए संघ के संरक्षक एकलिंग मेघवाल ने कार्य दिवस के घंटों को बढ़ाए जाने की संभावनाओं पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मजदूरों ने 100 वर्षों के लंबे संघर्ष और शहादत के बाद 8 घंटे कार्य दिवस का संवैधानिक अधिकार प्राप्त किया था। हम इसे किसी भी कीमत पर 12 घंटे में बदलने नहीं देंगे। श्रमिकों के अधिकारों पर किसी भी तरह का प्रहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने उदयपुर संभाग के 13,000 से अधिक संगठित श्रमिकों को एकजुट रहने का आह्वान किया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!