
उदयपुर – बुधवार को जय हिंद कंप्यूटर इंस्टिट्यूट एंड लाइब्रेरी सुखेर के तत्वाधान में आरएएस बने प्रकाश गमेती सुखेर का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जय हिंद कंप्यूटर इंस्टिट्यूट एंड लाइब्रेरी संस्थान परिवार द्वारा प्रकाश गमेती का स्वागत और अभिनंदन किया और मुंह मीठा करा कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
संस्थान के प्रबंध निदेशक प्रदीप मेघवाल (जय हिंद) ने अपने उद्बोधन मे प्रकाश गमेती के संघर्ष की कहानी बताते हुए बताया कि पारिवारिक जीवन शैली के कमजोर होते हुए भी संघर्ष से कभी मुंह नहीं मोड़ा और हमेशा नई प्रेरणा के साथ संघर्ष करते रहे। उसी के फलस्वरूप बैंक मैनेजर से लेकर एक आरएएस अधिकारी तक का सपना पूरा हुआ और प्रशासनिक सेवा परीक्षा एसटी वर्ग मे 6 वीं रैंक प्राप्त की।
बता दें कि उदयपुर जिले के सुखेर, बड़गांव क्षेत्र के प्रकाश गमेती ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय विद्यालय से प्राप्त की। सीमित संसाधनों और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने पढ़ाई में निरंतर मेहनत जारी रखी। वर्ष 2020 में उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर बैंक मैनेजर के पद पर चयन प्राप्त किया था। इसके बाद भी वे निरंतर पढ़ाई करते रहे और अपने लक्ष्य को प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हेमू गमेती ने अपने उद्बोधन में बताया कि जीवन में कोई भी मुकाम यदि हम हासिल करना चाहते हैं तो हमें लंबी रेस और संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। तभी हमें हमारे सपनों के अनुसार प्रसिद्धि हासिल होगी।
आरएएस प्रकाश गमेती ने अपने संघर्ष की कहानी युवाओं को बताते हुए बताया की किस तरह विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने पढ़ाई की और कमजोरी को कभी जिंदगी का हिस्सा नहीं बनने दिया लगातार मेहनत करते रहे और सर्वप्रथम बैंक में मैनेजर का पद प्राप्त किया। तत्पश्चात सेवा में रहते हुए आरएएस की नियमित तैयारी करते रहे और सपना बना लिया कि मुझे जिंदगी में कुछ और करना है। और आज उसी के फल स्वरुप मेरा यह सपना पूरा हुआ। इस दौरान जय हिंद कंप्यूटर इंस्टिट्यूट एंड लाइब्रेरी के विद्यार्थियों और आरएएस प्रकाश गमेती के बीच जीवन में सफलता कैसे हासिल करें पर काफी रोचक तथ्यों को लेकर चर्चा हुई।
इस दौरान समाजसेवी पुष्कर कटारा, मांगीलाल गमेती राजस्थान पुलिस, कमल सिंह, युवराज सिंह भाटी, गोविंद मेघवाल, कुलदीप खोखरिया, चंदू कुमारी, संजय कुमार डामोर एवं कुंदन लाल सैनी सहित गोविंद मेघवाल मौजूद रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





