Home » प्रदेश » जनगणना में आदिवासी धर्म कोड लागू करने की मांग तेज

जनगणना में आदिवासी धर्म कोड लागू करने की मांग तेज

उदयपुर – राजस्थान आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा के नेतृत्व में गुरूवार को संभाग भर से आए हजारों आदिवासियों ने उदयपुर में विशाल रैली निकालते हुए संभागीय आयुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
टाउन हॉल उदयपुर से शुरू हुई रैली संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंची, जहां आगामी जनगणना में आदिवासी धर्म कोड लागू करने की मांग उठाई गई।

इस दौरान गणेश घोघरा ने कहा कि आदिवासी समाज आज अलग-अलग धर्मों में बंटा हुआ है, जिससे उनकी वास्तविक पहचान सामने नहीं आ पा रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं और अधिकारों की रक्षा के लिए आगामी जनगणना में पृथक “आदिवासी धर्म कोड” लागू किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस मांग को जल्द नहीं माना गया, तो पूरे संभाग में चक्का जाम किया जाएगा और आंदोलन को गांव-गांव तक फैलाया जाएगा।
इस मौके पर आदिवासी कांग्रेस उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष रवि भावा, संभाग प्रभारी एवं पूर्व विधायक झाड़ोल हीरालाल दरांगी, पूर्व विधायक पूंजीलाल परमार, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालू भील,चौरासी विधायक प्रत्याशी महेश रोत,, सागवाड़ा विधायक प्रत्याशी कैलाश रोत, झाड़ोल पूर्व विधायक प्रत्याशी सुनील भजात, बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष प्रकाश मईडा, वल्लभनगर ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल भील, पुष्कर कटारा, शहर जिला अध्यक्ष नवीन मीणा सहित कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!