Home » प्रदेश » बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर वैचारिक संगोष्ठी, अंबेडकर भवन का हुआ उद्घाटन

बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर वैचारिक संगोष्ठी, अंबेडकर भवन का हुआ उद्घाटन

गोगुंदा – भारतीय संविधान के शिल्पी और सामाजिक न्याय के पुरोधा, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर गोगुंदा क्षेत्र में उत्साह और वैचारिक चेतना का संगम मिला। उदयपुर देहात जिला भाजपा द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में जहाँ एक ओर बाबा साहेब के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की गई, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र को अंबेडकर भवन के रूप में एक बड़ी सौगात मिली।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नवनिर्मित अंबेडकर भवन का भव्य उद्घाटन रहा। विधायक प्रताप लाल गमेती और भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विधिवत फीता काटकर इस भवन को समाज को समर्पित किया।

विधायक गमेती ने इस अवसर पर कहा कि यह भवन मात्र एक ढांचा नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और विकास का प्रतीक बनेगा। आगामी समय में इस भवन का उपयोग न केवल सामाजिक कार्यक्रमों के लिए होगा, बल्कि इसे क्षेत्र के निर्धन और प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए कोचिंग सेंटर के रूप में भी विकसित किया जाएगा, ताकि बाबा साहेब के शिक्षित बनने के संकल्प को धरातल पर उतारा जा सके।

लोकार्पण से पूर्व आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने आजादी के समय थे। उपस्थित समाजजनों ने इस सौगात के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान सायरा मंडल अध्यक्ष करण जोशी, नांदेश्मा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह, गोगुंदा की निवर्तमान प्रधान सुंदर देवी, और निवर्तमान उपप्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, जिला सहसंयोजक डीसी मेघवाल, मंडल प्रभारी दयालाल चौधरी, लक्ष्मण सिंह राव, वरिष्ठ नेता नाहर सिंह देवड़ा, सरपंच कालू गमेती, पूर्व सरपंच गांगुलाल मेघवाल, गोपाल वेद, और भूपेंद्र मेघवाल सहित पप्पू राणा, चंपालाल मेघवाल, बंशी लाल भारोड़ी, तुलसीराम, चुनीलाल, शंभुलाल मेघवाल , रामलाल मेघवाल, भुपेन्द्र मेघवाल सहित अध्यापक कमलेश और पदमाराम मौजूद रहें।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!