
सायरा (उदयपुर) – क्षेत्र के पदराड़ा स्थित अग्रणी शिक्षण संस्थान मीरा इंग्लिश एकेडमी में मंगलवार को भव्य वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख राजनेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।
संस्थान की निदेशक ललिता जोशी ने कार्यक्रम को लेकर बताया कि इस वर्ष का वार्षिकोत्सव और बाबा साहेब भीमराव अंबेड़कर जंयती को विशेष रूप से भव्य स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनजाति क्षेत्रीय विकास कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, विधायक प्रताप लाल गमेती, पूर्व खेल मंत्री डॉ. मांगी लाल गरासिया, ब्लॉक विकास अधिकारी महिप सिंह, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र चौधरी शिरकत करेगें।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न लोक विषयों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस वर्ष के आकर्षण का मुख्य केंद्र चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक नाटक रहेगा, जिसे विद्यार्थियों द्वारा मंचित किया जाएगा।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





